मरीजों के लिये बेहतर सेवा मांगी
Updated at : 24 Jul 2017 1:36 AM (IST)
विज्ञापन

जयंती पर याद किये गये चंद्रशेखर आजाद दुमका : छात्र चेतना संगठन दुमका नगर इकाई द्वारा चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनायी गयी. नगर संगठन प्रभारी अमित कुमार यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमंडल प्रभारी राजीव मिश्रा ने चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा […]
विज्ञापन
जयंती पर याद किये गये चंद्रशेखर आजाद
दुमका : छात्र चेतना संगठन दुमका नगर इकाई द्वारा चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनायी गयी. नगर संगठन प्रभारी अमित कुमार यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमंडल प्रभारी राजीव मिश्रा ने चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई 1906 को एक छोटे से गांव मे हुआ था. आजाद जब मात्र 14 वर्ष के थे तो उन्होंने असहयोग आंदोलन में हिस्सा लिया और अंग्रेजो के दांत खट्टे किए. किसी मुखबिर के संकेत पर 27 फरवरी 1931 को इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में वो अंग्रेजी सैनिक द्वारा घेर लिए गए और चारो ओर से इनपर गोलियां बरसाई जाने लगी,
जब उनके पिस्तौल की सारी गोली खत्म हो गयी तो उन्होंने अंतिम गोली अपने कनपट्टी पर मार ली और हमेशा के लिए आजाद हो गए. उन्होंने अपने जान की आहुति देकर हम भारतीयों को आजादी दिलाई और हमेशा आजाद रहने का संदेश दिया. कार्यक्रम को अमित कुमार यादव , राहुल चौरसिया, शुभम कुमार, आनंद सिंह ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगठन के स्वच्छता प्रभारी अब्दुल राजा, नगर मीडिया प्रभारी सौरभ कुमार, राकेश मिश्रा, पीयूष राज, अमित कुमार, संजीत पासवान,चंदन शर्मा, विजय पॉल, सोहेब सिद्दिकी, मोहम्मद शाहनवाज, आशु राज,देवाशीष कुमार, पीयूष कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




