24 घंटे के अंदर काम शुरू नहीं किया गया तो संवेदक होगा ब्लैकलिस्डेट
Updated at : 16 Jul 2017 1:56 AM (IST)
विज्ञापन

विरोध. पुल निर्माण से उत्पन्न समस्याओं से आजिज कुमारपाड़ावासियों ने किया सड़क जाम, पहुंची मंत्री, कहा मुहल्लेवासियों ने बाइक व साइकिल सावर लोगों को भी नहीं जाने दिया पुल की ऊंचाई उपर से दो फीट कम करने के निर्देश आवश्यकता के अनुरूप गहरा भी करे संवेदक दुमका : रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग में कुमारपाड़ा […]
विज्ञापन
विरोध. पुल निर्माण से उत्पन्न समस्याओं से आजिज कुमारपाड़ावासियों ने किया सड़क जाम, पहुंची मंत्री, कहा
मुहल्लेवासियों ने बाइक व साइकिल सावर लोगों को भी नहीं जाने दिया
पुल की ऊंचाई उपर से दो फीट कम करने के निर्देश
आवश्यकता के अनुरूप गहरा भी करे संवेदक
दुमका : रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग में कुमारपाड़ा के पास जिला परिषद द्वारा बरसात के मौसम में शिथिल पड़े पुल निर्माण कार्य को लेकर व पुल की उंचाई अत्यधिक बढ़ा दिये जाने तथा इलाके के घरों में नाली का पानी घुसने व जल जमाव से उत्पन्न समस्याओं को लेकर शनिवार को मुहल्लेवासियों ने उग्र होकर सड़क जाम कर दिया और पुल के बगल से किसी तरह मोटरसाइकिल व साइकिल की आवाजाही को भी ठप करा दी. सूचना पाकर कल्याण मंत्री डाॅ लोइस मरांडी स्वयं पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंच गयी.
उन्होंने तुरंत ही विभाग के कार्यपालक अभियंता व कनीय अभियंता को निर्देश दिया कि लोगों की सुविधा को देखते हुए ही पुल का निर्माण कार्य करायी जाय. उन्होंने कहा कि पुल की उंचाई उपर से दो फीट कम की जाय तथा पुल को आवश्यकता के अनुरूप गहरा किया जाय, ताकि पानी का बहाव ठीक से हो तथा जल जमाव की स्थिति पैदा न हो. उन्होंने कहा कि दिन-रात एक कर काम को जल्द पूरा कराया जाय. उन्होंने काम बंद रखे जाने की शिकायत पर नाराजगी जतायी तथा काम पुन: कल से शुरू कराने को कहा. मंत्री ने चेतावनी दी कि यदि संवेदक 24 घंटा के अंदर काम शुरू नहीं करता है तो संवेदक को काली सूची में डाल देने की कार्रवाई विभाग करे. मौके पर नप अध्यक्षा अमिता रक्षित, पार्षद महेश राम व किशोरेंद्र दास, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी पंकज कुमार, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, मुरारी सिंह, आजसू जिलाध्यक्ष मनोज सिंह मेलर, हिंद क्लब के संरक्षक रमेश कुमार चंद्रवंशी, आकाश कुमार, दीपक कुमार, छोटू सिंह, मो समीम, दुलाल दे, संतोष सिंह, सृष्टि सिंह, नौशाद अली मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




