अनियंत्रित स्काॅर्पियो ने आधे दर्जन लोगों को मारी ठोकर, पांच रेफर

Updated at : 14 Jul 2017 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
अनियंत्रित स्काॅर्पियो ने आधे दर्जन लोगों को मारी ठोकर, पांच रेफर

दो मवेशी भी मरे, तीन घंटे बाद टूटा जाम जामा : दुमका-देवघर मुख्य पथ पर महारो के पास कांवरियों से भरी एक स्कार्पियो बकरी को बचाने के क्रम में अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़ी आधे दर्जन महिलाओं-बच्चियों को धक्का मार दिया. ये महिलायें ठेले पर सामान खरीद रहीं थी. स्कार्पियो के चालक ने दरअसल […]

विज्ञापन

दो मवेशी भी मरे, तीन घंटे बाद टूटा जाम

जामा : दुमका-देवघर मुख्य पथ पर महारो के पास कांवरियों से भरी एक स्कार्पियो बकरी को बचाने के क्रम में अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़ी आधे दर्जन महिलाओं-बच्चियों को धक्का मार दिया. ये महिलायें ठेले पर सामान खरीद रहीं थी. स्कार्पियो के चालक ने दरअसल दो बकरियों के अचानक बीच रास्ते में आ जाने के बाद उसे बचाने का प्रयास किया. बकरियों की तो मौत हुई ही, महिलायें भी स्कार्पियो की टक्कर से घायल हो गयीं. इनमें से पांच को गंभीर चोट लगी है, जिन्हें सदर अस्पताल से रेफर कर दिया गया है. घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने दुमका-देवघर मुख्य सड़क को तीन घंटे तक जाम कर दिया.
इस हादसे में 20 वर्षीय जूली देवी, 21 वर्षीय बसंती देवी, 20 वर्षीय निशा देवी, 10 वर्षीय नंदनी कुमारी व नेहा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायलों को इलाज के लिए स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सदर अस्पताल दुमका ले जाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओ जय प्रकाश झा, सीओ अरुण तिर्की, डीएसपी अशोक सिंह, थाना प्रभारी फगुनी पासवान, बीजेपी प्रखंड अध्यक्ष राजु पुजहर ने आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम को हटाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola