विधायक नलिन सोरेन के भाई से 1.09 लाख की छिनतई

Updated at : 02 Jul 2017 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
विधायक नलिन सोरेन के भाई से 1.09 लाख की छिनतई

दुमका : शिकारीपाड़ा विधायक सह पूर्व मंत्री नलिन सोरेन के भाई जॉन सोरेन से पल्सर बाइक पर सवार दो अज्ञात उच्चकों ने 1.09 लाख रुपये छीन लिया. पेशे से संवेदक जॉन सोरेन ने भारतीय स्टेट बैंक की दुमका मुख्य शाखा से ही आज 1.20 लाख रुपये की निकासी की थी. इसमें से 11 हजार रुपये […]

विज्ञापन

दुमका : शिकारीपाड़ा विधायक सह पूर्व मंत्री नलिन सोरेन के भाई जॉन सोरेन से पल्सर बाइक पर सवार दो अज्ञात उच्चकों ने 1.09 लाख रुपये छीन लिया. पेशे से संवेदक जॉन सोरेन ने भारतीय स्टेट बैंक की दुमका मुख्य शाखा से ही आज 1.20 लाख रुपये की निकासी की थी. इसमें से 11 हजार रुपये उन्होंने अलग रखे हुए थे. शेष 1.09 लाख रुपये उन्होंने हैंड बैग में रखा था.

इसी दौरान पल्सर सवार उनकी बगल से तेज गति में गुजरे तथा झपट कर उनके हाथों से हैंड बैग छीन लिया तथा आंखों से तुरंत ओझल हो गये. जॉन सोरेन ने नगर थाने में लिखित शिकायत की है. पुलिस पड़ताल कर रही है. घटना दिन के 2.05 बजे की बतायी जा रही है.

झपटमार गैंग के दो बाइक सवार ने दिन-दहाड़े दिया घटना को अंजाम
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola