दो पक्षों में मारपीट, चली तलवार, दर्जनभर घायल

Updated at : 28 Jun 2017 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट, चली तलवार, दर्जनभर घायल

दुमका : दुमका नगर थाना क्षेत्र के कुम्हारपाड़ा शिवसुंदरी रोड मुहल्ले में दो पक्षों के बीच विवाद में तलवार चल गयी. जिसमें दो महिलाएं समेत एक दर्जन लोग घायल हो गये हैं. घटना मंगलवार रात के साढ़े आठ बजे की बतायी जा रही है. घटना के पीछे जमीन संबंधी विवाद बताया जा रहा है. जानकारी […]

विज्ञापन
दुमका : दुमका नगर थाना क्षेत्र के कुम्हारपाड़ा शिवसुंदरी रोड मुहल्ले में दो पक्षों के बीच विवाद में तलवार चल गयी. जिसमें दो महिलाएं समेत एक दर्जन लोग घायल हो गये हैं. घटना मंगलवार रात के साढ़े आठ बजे की बतायी जा रही है. घटना के पीछे जमीन संबंधी विवाद बताया जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक मो निजाम ने ईद को लेकर ईद मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें रात के वक्त झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी शिरकत करने वाले थे. इसी कार्यक्रम को लेकर वहां मुहल्ले के लोगों की भीड़ लगी हुई थी.
स्थानीय लोगों के मुताबिक इसी बीच मो नेहाल, उसके बेटे बाबू खान, शमजद खान व सन्नी खान वहां तलवार आदि लेकर पहुंच गये और हंगामा करना शुरू कर दिया. बाद में तलवार से हमला करने लगे. इससे मो टिंकू उर्फ अली ईमाम, मो जाहिद व उनके बेटे जावेद व मो हसनैन आदि घायल हो गये. इनलोगों ने जब हमला बोला तो वहां मौजूद लोग भी उनपर टूट पड़े. दोनों पक्ष के बीच खून-खराबे की स्थिति देख श्री मरांडी के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया. हालांकि घटना जब हुई, उसके चंद मिनट बाद ही श्री मरांडी वहां पहुंचने वाले थे.
मिली जानकारी के मुताबिक पूरा मुहल्ला एक ओर है, जबकि नेहाल व उसका परिवार दूसरी ओर. हादसे में मो नेहाल, बाबू खान, गुलशन बीवी, शमजद खान व सन्नी खान तथा दूसरे पक्ष से मो टिंकू, मो जाहिद, मो जावेद व मो हसनैन घायल हो गये हैं. मो नेहाल के पेट में तलवार से जख्म आया है, जबकि पत्नी समेत उनके परिवार के लगभग सभी सदस्यों के सिर में ही चोट लगी है. मामले में थाना प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर ने कहा है कि दोनों पक्ष से घायल हुए लोगों को सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. मामले की पड़ताल की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola