खेतिहर मजदूर की हत्या रानीश्वर थाना प्रभारी निलंबित

रानीश्वर : थाना क्षेत्र के कुचियाडाली में एक खेतिहर मजदूर की हत्या के मामले में अब तक ठोस कार्रवाई नहीं किये जाने पर वहां के थाना प्रभारी फरीद आलम को निलंबित कर दिया है. मृतक लीलू राय उर्फ जगन्नाथ राय के परिजनों से मिलकर तथा फाजिलपुर गांव पहुंचकर पुलिस पदाधिकारियों द्वारा पूछताछ की गयी थी. […]
रानीश्वर : थाना क्षेत्र के कुचियाडाली में एक खेतिहर मजदूर की हत्या के मामले में अब तक ठोस कार्रवाई नहीं किये जाने पर वहां के थाना प्रभारी फरीद आलम को निलंबित कर दिया है.
मृतक लीलू राय उर्फ जगन्नाथ राय के परिजनों से मिलकर तथा फाजिलपुर गांव पहुंचकर पुलिस पदाधिकारियों द्वारा पूछताछ की गयी थी. जानकारी के अनुसार कुचियाडाली गांव के पूर्ण चंद्र गोराई को भी पूछताछ के लिए थाना लाया गया था. उसने ही कुचियाडाली गांव में उक्त विवादित जमीन को लीज पर ले रखा है. लीलू राय व घायल चुड़का व किशन उन्हीं के कहने पर विवादित जमीन पर हल जोतने गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




