नशे में धुत ऑटो चालक ने बाइक व साइकिल को मारी ठोकर, पांच घायल

दुमका : दिग्घी में डाकघर के समीप शनिवार को एक ऑटो रिक्शा की चपेट में आ जाने से दो बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गये, वहीं ऑटो चालक भी मामूली रूप से जख्मी हो गया. चालक को नशे में देख बाइक सवार एक शख्स ने उसकी जमकर धुनाई कर दी. सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय […]
दुमका : दिग्घी में डाकघर के समीप शनिवार को एक ऑटो रिक्शा की चपेट में आ जाने से दो बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गये, वहीं ऑटो चालक भी मामूली रूप से जख्मी हो गया. चालक को नशे में देख बाइक सवार एक शख्स ने उसकी जमकर धुनाई कर दी. सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय जाने वाली सड़क पर यह ऑटो रिक्शा विश्वविद्यालय की ओर से ही आ रही थी. डाकघर के समीप सड़क किनारे खड़ी बाइक सवार एक व्यक्ति को जख्मी कर दिया.
इसके बाद भी वह संभला नहीं और एक अन्य बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. कुशपहाड़ी के रहनेवाले घायल बाबूलाल साह ने बताया कि वे बाइक पर पीछे सवार होकर अपने दोस्त बेलू सिंह के गांव ऊपर मुर्गाथली जा रहे थे. विवि की ओर से तेज गति से आ रही ऑटो बाइक से टकरा गयी. जिससे वह घायल हो गया. घटना के बाद छात्र नेता श्याम देव हेंब्रम व कुछ अन्य छात्रों के सहयोग से घायलों को दूसरे ऑटो रिक्शा चालक की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया. घटना की सूचना मिलने पर हाइवे पेट्रोलिंग की गाड़ी पहुंची. मुफस्सिल थाना की पुलिस ने उक्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




