15 किसानों में 7.25 लाख लोन बंटे

Updated at : 17 Jun 2017 12:27 PM (IST)
विज्ञापन
15 किसानों में 7.25 लाख लोन बंटे

मेला में अनुदानित दर पर कृषि यंत्र लेने की जानकारी दी गयी. वहीं किसानों को मिट्टी की उर्वरा शक्ति की जांच करा कर कम लागत में अधिक उपज लेने के टिप्स दिये गये. बासुकिनाथ : झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के निर्देशानुसार जरमुंडी प्रखंड परिसर में तीन दिवसीय कृषि जागरूकता अभियान सह […]

विज्ञापन
मेला में अनुदानित दर पर कृषि यंत्र लेने की जानकारी दी गयी. वहीं किसानों को मिट्टी की उर्वरा शक्ति की जांच करा कर कम लागत में अधिक उपज लेने के टिप्स दिये गये.
बासुकिनाथ : झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के निर्देशानुसार जरमुंडी प्रखंड परिसर में तीन दिवसीय कृषि जागरूकता अभियान सह मेला का आयोजन किया गया है. अभियान के दूसरे दिन शिविर में किसानों की भीड़ जुटी.
प्रखंड कृषि पदाधिकारी अक्षय कुमार साह ने बताया कि 15 किसानों के बीच 7.25 लाख रुपये का लोन वितरण किया गया. मृदा परीक्षण के लिए 40 नमूने का संग्रह किया गया. 50 प्रतिशत अनुदान पर पंप सेट का दस आवेदन प्राप्त किया गया. बीज ग्राम चोरडीहा के किसानों के बीच 130 किलोग्राम धान बीज का वितरण किया गया. आठ किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया. बीटीएम समरेंद्र सिन्हा ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड परीक्षण के लाभ के बारे में बताया.
किसानों को फसल बीमा योजना के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गयी. 50 प्रतिशत अनुदान पर अधिकतम दस हजार का अनुदान कृषि यंत्र पर प्राप्त किया जा सकता है. तीन दिनों तक चलने वाले इस जागरूकता अभियान के तहत कृषक गोष्ठी के माध्यम से किसानों को खेती के वैज्ञानिक तरीके बताये जा रहे हें. मौके पर बीसीओ जवाहरलाल राय, बीटीएम समरेंद्र सिन्हा, एटीएम नंदलाल मंडल, मत्स्य मित्र उपेंद्र मांझी, पौधा संरक्षण के भोला सिंह, जनसेवक, कृषक मित्र संतोकी राय, तुसार भुंई, सुरेश सिंह आदि उपस्थित थे.
किसान जैविक खाद का करें प्रयोग : बीएओ
प्रखंड कृषि पदाधिकारी अक्षय कुमार साह ने किसानों से जैविक खाद का प्रयोग करने की सलाह दी कहा रासायनिक खाद के प्रयोग से लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है. उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने तथा जैविक खाद के प्रयोग करने की सलाह दी. पशु आहार, मिनरल मिक्सचर का वितरण, जिला उद्यान विभाग की और से पपीता के पौधों का वितरण, मत्स्य पालन के लिए मछली के जीरा का वितरण, सहकारिता विभाग के द्वारा धान बीज का वितरण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा से संबंधित कृषकों का बीमा करने की जानकारी दी जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola