किसान मेले में लोगों को मिली बैंक के विभिन्न योजनाओं की जानकारी

Updated at : 09 Jun 2017 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
किसान मेले में लोगों को मिली बैंक के विभिन्न योजनाओं की जानकारी

बासुकिनाथ : भारतीय स्टेट बैंक शाखा जरमुंडी द्वारा प्रखंड चोरखेदा पंचायत भवन में शुक्रवार को किसान मेला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा प्रबंधक जितेंद्र प्रसाद ने दीप प्रज्जवलित कर किया. ट्रैक्टर ऋणियों के लिए एक मुश्त समझौता 30 जून तक किया जा सकता है. वैसे किसान जो लोन पर ट्रैक्टर ले लिए […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : भारतीय स्टेट बैंक शाखा जरमुंडी द्वारा प्रखंड चोरखेदा पंचायत भवन में शुक्रवार को किसान मेला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा प्रबंधक जितेंद्र प्रसाद ने दीप प्रज्जवलित कर किया. ट्रैक्टर ऋणियों के लिए एक मुश्त समझौता 30 जून तक किया जा सकता है. वैसे किसान जो लोन पर ट्रैक्टर ले लिए एवं ऋण चुकाने में परेशानी हो रही है एसबीआइ के एकमुश्त भुगतान के इस योजना से सूद माफी का लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

बैंक द्वारा लागू की गयी इस योजना का लाभ उठाने की बात कही गयी. आकर्षक ब्याज दर 9.25 प्रतिशत पर बहू आयामी स्वर्ण ऋण की उपलब्धता एवं केसीसी खाते के नवीनीकरण एवं समय पर किये गये नवीनीकरण से किसानों को मिलने वाले लाभ सहित अन्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने बैंक के विभिन्न योजनाओं से खाताधारियों को अवगत कराया. मौके पर मुखिया, पूर्व मुखिया मुन्ना बास्की आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola