ट्रैक्टर ने आॅटो को मारा धक्का, पिता-पुत्री घायल

Updated at : 08 Jun 2017 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर ने आॅटो को मारा धक्का, पिता-पुत्री घायल

महगामा : ललमटिया थाना क्षेत्र के चितरकोठी के पास ट्रैक्टर ने आॅटो को धक्का मार दिया. इस घटना में आॅटो सवार कोकरा गांव निवासी प्रमोद सिंह व उसकी पुत्री मेधा कुमारी घायल हो गये .घायलों काे महगामा रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को भागलपुर के मायागंज रेफर कर […]

विज्ञापन

महगामा : ललमटिया थाना क्षेत्र के चितरकोठी के पास ट्रैक्टर ने आॅटो को धक्का मार दिया. इस घटना में आॅटो सवार कोकरा गांव निवासी प्रमोद सिंह व उसकी पुत्री मेधा कुमारी घायल हो गये .घायलों काे महगामा रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को भागलपुर के मायागंज रेफर कर दिया गया. ट्रैक्टर ललमटिया से बालू के लेकर महगामा की ओर जा रहा था. वहीं ऑटो सैदापुर से बलबड्डा ओर आ रही थी. इसी दौार चितरकोटी के पास ट्रैक्टर ने ऑटो को धक्का मार दिया.सूचना पर पुलिस पहुंची और चालक व उपचालक को गिरफ्तार कर लिया. वाहनों को जब्त कर थाना लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola