ePaper

DHANBAD NEWS : एआइआरएफ व इसीआरकेयू की ताकत हैं युवा कार्यकर्ता : मो ज्याऊद्दीन

Updated at : 03 Oct 2024 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
DHANBAD NEWS : एआइआरएफ व इसीआरकेयू की ताकत हैं युवा कार्यकर्ता : मो ज्याऊद्दीन

DHANBAD NEWS : इस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की मंडल स्तरीय महासंगम सह युवा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन बुधवार को धनबाद रेलवे ऑडिटोरियम में हुआ.

विज्ञापन

DHANBAD NEWS : इस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की मंडल स्तरीय महासंगम सह युवा कार्यकर्ता सम्मेलन बुधवार को धनबाद रेलवे ऑडिटोरियम में हुआ. इसीआरकेयू के अपर महामंत्री सह पीएनएम प्रभारी मो ज्याऊद्दीन, सहायक महामंत्री ओमप्रकाश तथा एआइआरएफ के जोनल सेक्रेटरी ओपी शर्मा की देखरेख में धनबाद स्थित इसीआरकेयू की तीनों शाखाओं के युवा समितियों के सक्रिय सदस्य शामिल हुए. मो ज्याऊद्दीन ने कहा कि इस सम्मेलन का एकमात्र उद्देश्य एआइआरएफ इसीआरकेयू को मजबूत करना है, ताकि रेलकर्मियों की मंडल स्तर की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए रेल प्रशासन पर व्यापक दबाव बनाया जा सके. राष्ट्रीय स्तर की रेल कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन में ज्यादा से ज्यादा युवा शक्ति की नयी ऊर्जा की जरूरत है. सम्मेलन में इसीआरकेयू के संगठन मंत्री नेताजी सुभाष और सोमेन दत्ता, वरीय सदस्य एके दा, टीके साहु, लाईन शाखा सचिव जेके साव, शाखा वन के अध्यक्ष उपेंद्र मंडल, शाखा टू के अध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी एनके ख्वास, सुदर्शन, पिंटू नंदन, नागेंद्र, दिलीप, सीएस प्रसाद, प्रशांत, भानु, रंजीत, राजीव, जोनल युवा समिति के संगठन सचिव विश्वजीत मुखर्जी, रितलाल, परमेश्वर, शिवकुमार, आजाद, अमित, राजकुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola