Dhanbad News : धनबाद युवा कांग्रेस के मिलन समारोह में वरिष्ठ कांग्रेसी सम्मानित

Updated at : 28 Jan 2025 1:27 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : धनबाद युवा कांग्रेस के मिलन समारोह में वरिष्ठ कांग्रेसी सम्मानित

मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सह झारखंड सरकार के समन्वय समिति के सदस्य राजेश ठाकुर ने किया संबोधित

विज्ञापन

धनबाद जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ सोनू के नेतृत्व में सोमवार को धनबाद के निरीक्षण भवन मिलन सह वनभोज व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ. मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सह झारखंड सरकार के समन्वय समिति के सदस्य राजेश ठाकुर व विशिष्ट अतिथि प्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव, निरसा विधायक अरूप चटर्जी, 20 सूत्री उपाध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय दुबे, युवा प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज, जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, रविन्द्र वर्मा व युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ सोनू ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए राजेश ठाकुर ने कहा कि राज्य में बहुत जल्द नगर निगम चुनाव होंगे.

राजेश ठाकुर समेत वरिष्ठ कांग्रेसियों को किया गया सम्मानित :

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ सोनू ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को चांदी का मुकुट पहना कर कार्यक्रम की शुरुआत की. डूगुर सिंह, राजेश्वर सिंह यादव, योगेंद्र सिंह जोगी, शमशेर आलम, नवनीत नीरज, सीता राणा आदि को शॉल व मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया गया. मौके पर मदन महतो, माला झा, हरेंद्र शाही, अक्षयवर प्रसाद, नवीन सिंह, मनोज यादव, दिलीप मिश्रा, राजीव रंजन कुमार, डेविड सिंह, कुमार अभीरव, मनोहर महतो, विक्की कुमार, तबरेज खान, सोनू यादव, खुर्शीद अंसारी, दीपक यादव, सूरज वर्मा, कमल शर्मा, राजू दास, मंटू दस, बबलू दास, मृत्युंजय सिंह, मनोज सिंह, प्रीतम रवानी आदि मौजूद थे.

गोलू राजा, शिवकुमार बिक्कू व अदिति के गीतों पर झूमे श्रोता :

जिला युवा कांग्रेस कांग्रेस द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी गायक गोलू राजा, शिवकुमार बिक्कू व अदिति राज ने भी अपनी एक से बढ़ कर प्रस्तुति दी. इनके गीतों पर श्रोता खूब झूमे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola