शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह
Published by : Preeti Dayal Updated At : 10 Apr 2026 7:59 AM
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री
CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज (शुक्रवार) राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे. लगभग 20 साल तक नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने रहे. इस कार्यकाल में उन्होंने कई फैसले लिए, जिसने बिहार को नई राह दी. इनमें शराबबंदी से लेकर महिलाओं को आरक्षण देना तक शामिल है.
CM Nitish Kumar: लोकसभा, विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य रह चुके सीएम नीतीश कुमार अब राज्यसभा में अपनी भूमिका निभायेंगे. आज वे शपथ ग्रहण करेंगे और जल्द ही वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा भी दे सकते हैं. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि खरमास के बाद बिहार में नई सरकार का गठन हो सकता है.
बिहार के लिए जरूरी फैसले
नीतीश कुमार लगभग 20 सालों तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे. इस दौरान उन्होंने बिहार के लिए कई ऐसे फैसले लिए, जो यादगार बन गए या फिर ऐसा भी कहा जा सकता है कि उन फैसलों ने बिहार को नई राह दी. हर घर बिजली, जातीय सर्वेक्षण, महिलाओं को आरक्षण समेत कई जरूरी फैसले उन्होंने लिए.
सीएम नीतीश के 10 यादगार फैसले
- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए पुलिस में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया.
- पंचायत और नगर निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया.
- मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत पहले 10 हजार रुपए की सहायता राशि दी गई. इसके बाद दो लाख रुपए की भी सहायता राशि दी जाएगी.
- बिहार में पूर्ण शराबबंदी का फैसला सीएम नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक माना जाता है.
- जीविका दीदियों के विस्तार से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया गया.
- सात निश्चय योजना के तहत बिहार के लोगों को सहायता दी जा रही. हाल में सात निश्चय पार्ट- 3 को मंजूरी दी गई.
- हर घर बिजली का सपना पूरा किया गया. खासकर बिहार के ग्रामीण इलाकों में बिजली पहुंचाई गई.
- बिहार में जातिगत जनगणना कराई गई.
- शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए साइकिल और पोशाक योजना लाई गई. ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चे स्कूल पहुंचे.
- नीतीश सरकार ने महादलित आयोग की स्थापना 2007 में की. जिसका उद्देश्य दलितों में सबसे गरीब और पिछड़ी जातियों का उत्थान करना था.
Also Read: CM से संसद तक: ‘सुशासन बाबू’ की खामोश विदाई, बिहार की राजनीति में खलेगा खालीपन…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










