Dhanbad News: 13 बोतल शराब के साथ युवक पकड़ाया

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: 13 बोतल शराब के साथ युवक पकड़ाया

धनबाद स्टेशन के तीन नंबर प्लेटफॉर्म से सीआइबी ने एक युवक को 13 बोतल शराब के साथ पकड़ा.

विज्ञापन

धनबाद. धनबाद स्टेशन के तीन नंबर प्लेटफॉर्म से सीआइबी ने एक युवक को 13 बोतल शराब के साथ पकड़ा. पकड़ा गया युवक बख्तियारपुर पटना (बिहार) निवासी मुकेश सिंह है. सीआइबी ने बरामद शराब व मुकेश को उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया है. बताया जाता है कि धनबाद रेलवे स्टेशन पर गश्त करने के दौरान सीआइबी की टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या तीन के कालका छोर में एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में एक काले रंग के पीठू बैग के साथ देखा. संदेह होने पर उससे पूछताछ की गयी. इस दौरान वह भागने का प्रयास करने लगा. इसपर गश्ती दल ने उसे पकड़ लिया और उसके पास से शराब बरामद की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola