Dhanbad News: भूली में ग्रामीणों से युवक को घर से बुलाकर पीटा
Updated at : 03 Jan 2026 1:56 AM (IST)
विज्ञापन

भूली सी ब्लॉक के पास शुक्रवार की सुबह दर्जनों ग्रामीणों ने डी ब्लॉक सेक्टर 10 निवासी एक युवक की पिटाई कर दी.
विज्ञापन
भूली.
भूली सी ब्लॉक कुंवर सिंह चौक के पास शुक्रवार की सुबह दर्जनों ग्रामीणों ने डी ब्लॉक सेक्टर 10 खटाल निवासी रवि रंजन यादव को फोन कर घर से बुलाकर उस पर हमला कर दिया. जिसमें रवि रंजन यादव घायल हो गया. उसका इलाज एसएनएमएमसीएच धनबाद में चल रहा है. इधर घायल रवि रंजन यादव के पिता राजू यादव ने भूली पुलिस को आवेदन देकर मामले की शिकायत की है. बताया जाता है कि यह मामला एक जनवरी को घटी मारपीट की घटना से जुड़ा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार को काली मंदिर के पास रवि ने एक ग्रामीण युवक के साथ मारपीट की थी. उसी के प्रतिशोध में आज लगभग 50 ग्रामीणों ने उसकी भरदम पिटाई कर दी. ग्रामीण धारजोरी बस्ती के बताये जाते हैं. सूचना मिलने पर भूली पुलिस पहुंची. पुलिस ने एक युवक रूपलाल महतो को हिरासत में लिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




