Dhanbad News : फूसबंगला में चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : फूसबंगला में चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

Dhanbad News : फूसबंगला में चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन

Dhanbad News : फूसबंगला पोली मेड क्लिनिक के पास रहने वाले शुभम कुमार की 24 नवंबर को जामाडोबा बाजार से हुई मोटरसाइकिल चोरी का उद्भेदन किया गया है. शुभम की शिकायत पर जोड़ापोखर पुलिस ने कांड दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करते हुए ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की.इसी दौरान बुधवार की रात बाइक को बरामद कर लिया गया. वहीं पुलिस घटना में संलिप्त युवक जोड़ापोखर आठ नंबर निवासी महेश्वर सिंह के पुत्र संजय कुमार सिंह को भी गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. जोड़ापोखर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने बताया है कि शुभम् अपनी मोटरसाइकिल से जामाडोबा बाजार सामानों की खरीदारी करने गया था. इसी दौरान चोरों ने उसकी चोरी कर ली. सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस ने छापेमारी शुरू की. उसमें मोटरसाइकिल की बरामदगी के साथ आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narayan Chandra Mandal

लेखक के बारे में

By Narayan Chandra Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola