Dhanbad News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

Dhanbad News: निरसा-जामताड़ा रोड पर संबंधपुर मोड़ के पास हुई थी घटना

विज्ञापन

Dhanbad News: निरसा-जामताड़ा रोड पर संबंधपुर मोड़ पर पिछले दिनों सड़क हादसे में घायल पांड्रा निवासी गौतम राय (40) की असर्फी अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गयी. गौतम सामाजिक कार्यकर्ता थे. चर्चा है कि हाइवा की चपेट में आने से गौतम घायल हो गया था. उसकी मौत के बाद ट्रांसपोर्ट कंपनी से वार्ता जारी है.

राजगंज में पुल से नीचे गिरा बोलेरो, चार घायल

राजगंज- तिलैया भाया चुंगी मार्ग पर एक बोलेरो सरयदाहा पुलिया के नीचे अनियंत्रित होकर गिर गया. घटना में बोलेरो पर सवार तीन लोगों के अलावा एक अन्य बाइक सवार घायल हो गया. बताया जाता है कि बोलेरो जेएच 01 जीए 1617 रांची से देवघर जा रहा था. सरयदाहा पुलिया के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गया. इसमें एक बाइक भी चपेट में आ गयी. बाइक सवार घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय युवकों ने सभी घायलों निजी वाहन से राजगंज के एक निजी नर्सिंग होम भेजा, जहां से सभी को धनबाद रेफर कर दिया गया. इधर, सूचना पाकर राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से बोलेरो को निकालने का प्रयास कर रीह है. घायलों के नाम का पता नहीं चल पाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola