Dhanbad News: अपार्टमेंट की छत से गिरा युवक, हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: अपार्टमेंट की छत से गिरा युवक, हालत गंभीर

Dhanbad News: एलसी रोड स्थित शांति अपार्टमेंट की घटना

विज्ञापन

Dhanbad News: वरीय संवाददाता, धनबाद. धनबाद थाना क्षेत्र के एलसी रोड स्थित शांति अपार्टमेंट में शनिवार को एक युवक छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान प्रो. कामता प्रसाद के पुत्र ऋषभ निशांत (21) के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक जोरदार आवाज सुनायी दी. आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा की ऋषभ निशांत अपार्टमेंट के नीचे घायल अवस्था में पड़ा हुआ है. लोगों ने तुरंत बिना देर किये घायल युवक को उठा कर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचा दिया.

सदर अस्पताल से किया गया रेफर :

सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने घायल युवक की स्थिति अत्यंत गंभीर बतायी और उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. घटना कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है. वहीं, इस घटना के बाद अपार्टमेंट के निवासियों में दहशत का माहौल है. वहीं कुछ लोगों ने बताया कि अपार्टमेंट की छत से गिरने की कोई जगह ही नहीं है. जब पुलिस जांच करेगी तो पूरे मामला का खुलासा हो जायेगा. इधर, घायल युवक के परिजनों ने अपार्टमेंट के कुछ लोगों पर उसे छत से धक्का देने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola