चुनाव कार्य से नाम हटवाने के लिए मेडिकल बोर्ड में पहुंचे पुराने रोग से ग्रसित 22 कर्मी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Apr 2024 1:07 AM

विज्ञापन

सीएस कार्यालय में हुआ मेडिकल बोर्ड

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, धनबाद,

विभिन्न बीमारी का हवाला देकर लोकसभा चुनाव कार्य से नाम हटवाने के लिए आवेदन देने वाले सरकारी कर्मियों के लिए सिविल सर्जन कार्यालय में शनिवार को आयोजित मेडिकल बोर्ड में ज्यादातर पुराने रोग से ग्रसित कर्मी पहुंचे. कोई पुराने जोड़ों के दर्द से परेशान थे, तो किसी को पहले से पथरी की बीमारी है. मेडिकल बोर्ड में ऑर्थो व मेडिसिन से जुड़ी बीमारियों से ग्रसित सरकारी कर्मियों की संख्या अधिक रही. बता दें कि चुनाव कार्य से नाम हटवाने के लिए जिलेभर से कुल 220 सरकारी कर्मियों ने विभिन्न बिमारियों का हवाला देते हुए आवेदन किया है. इसके सत्यापन के लिए सीएस के नेतृत्व में मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है.

तीन बार हुए बोर्ड में मेडिकल के लिए पहुंचे 70 सरकारी कर्मी :

सीएस कार्यालय में शनिवार को तीसरी बार मेडिकल बोर्ड के तहत सरकारी कर्मियों की जांच की गयी. शनिवार को आयोजित मेडिकल बोर्ड में चुनाव कार्य से मुक्त करने के लिए आवेदन देने वालों में कुल 50 कर्मियों को बुलाया गया था. इसमें मात्र 22 ही मेडिकल बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत हुए. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार तीन बार हुए बोर्ड में 105 को मेडिकल जांच के लिए बुलाया गया था. इसमें कुल 70 सरकारी कर्मी ही जांच के लिए पहुंचे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola