Dhanbad News : चिरकुंडा में शहरी जलापूर्ति योजना फेज टू का काम शुरू

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : चिरकुंडा में शहरी जलापूर्ति योजना फेज टू का काम शुरू

विज्ञापन

Dhanbad News : चिरकुंडा नप की बहुप्रतीक्षित योजना चिरकुंडा शहरी जलापूर्ति योजना फेज टू का काम शनिवार सुबह जमीनी स्तर पर शुरू हो गया. फेज टू कार्य के ठेकेदार मदनलाल बजाज कंपनी की पूरी टीम द्वारा नप के जेइ मनोज कुमार साव व स्थानीय लोगों की उपस्थिति में सर्वेयर द्वारा लेबलिंग का काम शुरू किया गया. योजना के निर्माण कार्य पर काफी लंबे अरसे से ग्रहण लगा हुआ था. टेंडर होने व ठेकेदार को कार्य आवंटन के बावजूद काम शुरू नहीं हो पा रहा था. इस योजना के तहत एक जलमीनार का निर्माण व विभिन्न वार्डों में पाइप बिछानी है. पूर्ण होने पर वार्ड संख्या 13, 14, 15, 16 के लोगों को सबसे ज्यादा लाभ होगा. मौके पर ठेकेदार के अधिकारी-कर्मी के अलावा जेई मनोज साव, वार्ड 15 के निवर्तमान पार्षद प्रतिनिधि सोनू पासवान, वार्ड 14 के निवर्तमान पार्षद मनोज यादव, शुभम मुखर्जी, आजाद खान, पित्तल खान, रजत सिंह आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola