Dhanbad News : महिलाओं से हुई छेड़खानी, पुलिस ने मनचलों को पीटा

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : महिलाओं से हुई छेड़खानी, पुलिस ने मनचलों को पीटा

पुलिस ने दोनों युवकों को सबक सिखाने के लिए पिटाई भी की. बाद में महिलाओं ने भी छेड़खानी करने वाले युवकों को थप्पड़ जड़ दिये.

विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के साउथ साइड के समीप महिलाओं के साथ छेड़खानी करना दो युवकों को भरी पड़ गया. महिलाओं ने फोन के माध्यम से पुलिस को मामले की सूचना दी. मौके पर पहुंची बैंकमोड़ पुलिस के सिटी हॉक्स के जवानों ने मनचले युवकों को पकड़ जमकर धुनाई कर दी. जानकारी के अनुसार दो महिलाएं रेलवे के दक्षिणी छोर होते हुए जा रहीं थीं. इसी दौरान शराब के नशे में दो युवक महिलाओं से छेड़खानी करने लगे. इसी दौरान एक महिला ने मोबाइल से पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर दिया. कुछ देर में बैंकमोड़ पुलिस की सिटी हॉक्स के जवान मौके पर पहुंच गये और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया. इसी दौरान पुलिस ने दोनों युवकों को सबक सिखाने के लिए पिटाई भी की. बाद में महिलाओं ने भी छेड़खानी करने वाले युवकों को थप्पड़ जड़ दिये. बाद में पुलिस दोनों युवकों को पकड़ थाने ले गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narendra Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Narendra Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola