चलती ट्रेन से उतरने में महिला घायल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

परिजन ने महिला को सदर अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन
धनबाद.
कामाख्या-रांची एक्सप्रेस के धनबाद स्टेशन से खुलने के बाद एक महिला चलती गाड़ी से उतरने के क्रम में घायल हो गयी. सूचना आरपीएफ उपनिरीक्षक मनीषा कुमारी मौके पर पहुंची तो देखा कि महिला चोटिल हुई है तथा चल नहीं पा रही है. महिला ने बताया कि उसका नाम गीता देवी(50) है. वह गांधी रोड पुराना बाजार की रहने वाली है. वह सिलीगुड़ी से धनबाद आ रही थी. ट्रेन के खुलने पता चला कि गाड़ी धनबाद से खुल रही है. जल्दबाजी में गाड़ी से उतरने लगी, तभी पैर घूम गया. घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी गयी. पीयूष कुमार मौके पर पहुंचा और महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










