ePaper

Dhanbad News: घरेलू विवाद में महिला ने खाया जहर, हालत गंभीर

Updated at : 03 Dec 2025 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: घरेलू विवाद में महिला ने खाया जहर, हालत गंभीर

Dhanbad News: टुंडी का मामला, एसएनएमएमसीएच में चल रहा है इलाज

विज्ञापन

Dhanbad News: घरेलू विवाद में मंगलवार को टुंडी की रहने वाली 20 वर्षीया चांदनी कुमारी ने जहर खा लिया. उसकी स्थिति गंभीर होने पर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच लाया गया. परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों से पति के साथ चांदनी का घरेलू विवाद चल रहा था. मंगलवार की सुबह भी कुछ बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. इसके कुछ देर के बाद गुस्से में आकर चांदनी ने जगह खा लिया. स्थिति बिगड़ने के बाद उसे एसएनएमएमसीएच लेकर पहुंचे और भर्ती करवाया. अस्पताल प्रबंधन ने महिला द्वारा जहर खाने की सूचना सरायढेला पुलिस को दी गयी है.

मुंह से निकला झाग और हो गयी अजीत की मौत

गोविंदपुर के रहने वाले अजीत कुमार दत्ता की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गयी. इससे पहले उन्हें इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया था. घटना के संबंध में मृतक की पत्नी नीलम दत्ता ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम दोनाें बाजार गये थे. लौटने के बाद रसोई घर में खाना बना रही थी. पति अजीत अपने कमरे में जाकर सो गये. कुछ देर के बाद कमरे में पहुंची, तो पति के मुंह से झाग निकल रहा था. आनन फानन में आसपास के लोगों के सहयोग से उन्हें एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया. जहां देर रात उनकी मौत हो गयी.

धनबाद. गोविंदपुर के रहने वाले अजीत कुमार दत्ता की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गयी. इससे पहले उन्हें इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया था. घटना के संबंध में मृतक की पत्नी नीलम दत्ता ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम दोनाें बाजार गये थे. लौटने के बाद रसोई घर में खाना बना रही थी. पति अजीत अपने कमरे में जाकर सो गये. कुछ देर के बाद कमरे में पहुंची, तो पति के मुंह से झाग निकल रहा था. आनन फानन में आसपास के लोगों के सहयोग से उन्हें एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया. जहां देर रात उनकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola