Dhanbad News : गोमो के लोको पायलट के तबादले के खिलाफ रनिंग स्टाफ की पत्नियों ने किया हंगामा

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : गोमो के लोको पायलट के तबादले के खिलाफ रनिंग स्टाफ की पत्नियों ने किया हंगामा

Dhanbad News : गोमो के लोको पायलट के तबादले के खिलाफ रनिंग स्टाफ की पत्नियों ने किया हंगामा

विज्ञापन

Dhanbad News : गोमो के लोको पायलट एनके गौतम के तबादले से आक्रोशित लोको रनिंग कर्मचारियों की पत्नियों ने शनिवार को क्रू लॉबी में आठ घंटे हंगामा मचाया. कई रेलकर्मी घंटों क्रू लॉबी में फंसे रहे. जानकारी के अनुसार सीनियर डीइइ(ओपी) ने गोमो के लोको पायलट एनके गौतम का तबादला सीआइसी सेक्शन के शक्तिनगर कर दिया है. उससे आक्रोशित लोको पायलट, वरीय सहायक लोको पायलट तथा सहायक लोको पायलट की पत्नियों ने सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक क्रू लॉबी में जमकर हंगामा किया. सीनियर डीइइ(ओपी) के खिलाफ नारेबाजी की. महिलाओं का कहना था कि गलत तरीके से एनके गौतम का तबादला हुआ है. तबादला रद्द होने के बाद ही आंदोलन समाप्त होगा. महिलाएं किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थीं. तबादला रद्द कराने की मांग पर अड़ी रहीं. सोमवार को इसको लेकर वार्ता की जाने और तब तक तबादला पर रोक लगाने के आश्वासन पर हंगामा शांत हुआ. महिलाओं का उग्र रूप देख कर आरपीएफ, आरपीएसएफ तथा जीआरपी के अधिकारी, जवान तथा महिला बल मौजूद था. आंदोलन के दौरान महिलाओं ने रेलवे के कंट्रोल फोन को कब्जे में ले लिया था.

मांग रहीं थीं टीएलसी मैसेज

(बॉक्स)स्टेशन सुपरिटेंडेंट एसएन झा, डिपो इंचार्ज एससी पांडेय तथा आरपीएफ के अधिकारी महिलाओं को समझाने में विफल रहे. महिलाओं ने कहा कि टीएलसी से प्राइवेट नंबर एक्सचेंज कर तबादला रुकवाने का मैसेज मंगवा दीजिए. हमलोग आंदोलन समाप्त कर देंगे. इसके अलावा कुछ नहीं सुनेंगे.

नारेबाजी करते तीन बार बेहोश हो गयी एनके गौतम की पत्नी, बच्चे भी हैं बीमार

आंदोलन में नारेबाजी करते हुए एनके गौतम की पत्नी तीन बार बेहोश हो गयी. अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ असीम कुमार ने प्राथमिक उपचार किया. लोको पायलट एनके गौतम की पत्नी ज्योति माला कुमारी तथा उनका एक बेटा थैलेसीमिया नामक बीमारी से पीड़ित है. वही दूसरा बेटे की भी तबीयत खराब है. उसका इलाज धनबाद रेल अस्पताल से चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narayan Chandra Mandal

लेखक के बारे में

By Narayan Chandra Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola