ePaper

Dhanbad News : एमपीएल में पहली बार पवन वेग मापी प्रणाली स्थापित

Updated at : 23 May 2025 2:06 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : एमपीएल में पहली बार पवन वेग मापी प्रणाली स्थापित

Dhanbad News : एमपीएल में पहली बार पवन वेग मापी प्रणाली स्थापित

विज्ञापन

Dhanbad News : एमपीएल में पहली बार पवन वेग मापी प्रणाली स्थापित की गयी. यह एक अद्भुत तकनीकी पहल है. पवन वेग मापी प्रणाली (एनिमोमीटर सिस्टम) हवा की गति की निगरानी करने में सक्षम है. इसके साथ ही इमेल अलर्ट की तकनीक भी इजाद की गयी. इससे हवा की गति अधिक होने पर या पूर्व निर्धारित सीमाओं से अधिक हवा की गति होने पर संबंधित कर्मियों को इमेल अलर्ट के माध्यम से सूचना मिल जायेगी. इस अभिनव अवधारणा से सुरक्षा और संचालन को बल मिलेगा. इस प्रणाली का उद्घाटन एमपीएल एसएलटी द्वारा गुरुवार को किया गया. एमपीएल के सीइओ जगमीत सिंह सिद्धू ने एसएलटी की इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे नवाचारी विचारों को लागू करने के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा एसएलटी की यह पहल प्रशंसनीय है. यह प्रणाली दर्शाती हैं कि तकनीक का उपयोग करके हम अपने संचालन को और भी बेहतर बना सकते हैं. एसएलटी में एमपीएल के सीएमओ शुभ्रा सुंदर चटर्जी, विद्युत अभियंता प्रमुख संजय कुमार,ऑपरेशन हेड प्रवीण बी राउत, आइएमडी हेड सुरोध डे, विकास राय, सुगाता देवनाथ, विश्वजीत बेरा आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola