Dhanbad News: धनबाद उपायुक्त के प्रति अवमानना का प्रस्ताव लायेंगे : सरयू

पूर्व मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक (जदयू) सरयू राय ने कहा कि बाघमारा क्षेत्र के दरिदा व लेढ़ीडूमर के ग्रामीणों को न्याय मिलेगा. उन्होंने बिना नाम लिए धनबाद सांसद ढुलू महतो पर भी साधा निशाना.
धनबाद.
झारखंड के पूर्व मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक (जदयू) सरयू राय ने कहा कि बाघमारा क्षेत्र के दरिदा व लेढ़ीडूमर के ग्रामीणों को न्याय मिलेगा. वहां के लोग स्थानीय दबंगों के कारण भय का वातावरण झेल रहे हैं. श्री राय ने बुधवार को धनबाद सर्किट हाउस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से उक्त बातें कही. इससे पूर्व जदयू के प्रदेश महामंत्री सुशील सिंह के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इस दौरान विधायक श्री राय ने नाम लिए बिना सांसद ढुलू महतो पर निशाना साधा. कहा कि स्थानीय दबंग ने बाघमारा क्षेत्र के दरिदा व लेढ़ीडूमर में करीब 200 एकड़ रैयती व सरकारी जमीन की घेराबंदी कर दी है. इससे स्थानीय ग्रामीणों का अपनी जमीन पर आना-जाना बंद हो गया है. श्री राय ने कहा कि उन्होंने इस आलोक में 25 अप्रैल 2024 को राज्यपाल को पत्र लिखा था. इस आलोक में राज्यपाल के सचिवालय ने 24 मई 2024 को धनबाद उपायुक्त को जांच कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया था. लेकिन जिला प्रशासन ने अबतक रिपोर्ट नहीं दी है. उन्होंने मामले को विधानसभा के बजट सत्र में उठाने व धनबाद उपायुक्त व अधिकारियों के विरुद्ध अवमानना का प्रस्ताव लाने की बात कही है. मौके पर जदयू के प्रदेश महामंत्री सुशील सिंह, विजय झा, रामस्वरूप यादव, अरविंद सिंह, नवनीत सिंह, सुजीत वर्मा, नागेंद्र सिंह, सुशील चंद्रा आदि थे.बीसीसीएल की मानवीय संवेदना शून्य
विधायक श्री राय ने कहा कि बीसीसीएल सीएमडी व कंपनी प्रबंधन की मानवीय संवेदना शून्य हो चुकी हैं. तिवारी बसेरिया गांव कभी भी ध्वस्त हो सकता है. मामले में बीसीसीएल के सीएमडी से दो-दो बार वार्ता कर फैसला होने तक उनसे क्वार्टर उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया था. परंतु मामले में सुस्ती बरती जा रही है. वहीं बरोरा में डीओ होल्डर द्वारा स्थानीय दबंग लोगों व जीएम द्वारा वसूली की शिकायत की गयी है. इसकी भी जांच करनी चाहिए थी. यह मामला भी वह विधानसभा में उठायेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




