Dhanbad News : परिजनों ने डांट फटकार की, तो बेटी ने फांसी लगा कर जान दे दी
Author Narayan chandra mandal
Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : परिजनों ने डांट फटकार की, तो बेटी ने फांसी लगा कर जान दे दी
विज्ञापन
Dhanbad News : झरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो अलग-अलग क्षेत्र से एक विवाहिता एवं एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. झरिया दालपट्टी निवासी जमुना साव की पुत्री प्रिया कुमारी (20) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. झरिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि किसी बात को लेकर बेटी को डांट फटकार की गयी थी, जिसके बाद उसने गलत कदम उठा लिया और फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली.
पति-पत्नी के विवाद में महिला ने लगायी फांसी
वहीं एक अन्य घटना में झरिया ऊपर राजबाड़ी रोड स्थित राजमाता कॉलोनी निवासी तापस दा की पत्नी दीपाली (28) ने बुधवार की देर रात अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका को एक पुत्र (8) व एक पुत्री (6) है. सूचना मिलते ही झरिया पुलिस पहुंची और शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. वहीं मृतका के मायके वाला टुंडी ओझाडीह से झरिया पहुंचे. मौत का कारण पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. वहीं एक अन्य घटना मेंविज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन