Dhanbad News: आज से बदलेगा मौसम, तेज हवा के साथ बारिश के आसार

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: आज से बदलेगा मौसम, तेज हवा के साथ बारिश के आसार

20 मार्च से मौसम में बदलाव होने वाला है. बादलों के आने के बाद तेज हवा के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं. मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

धनबाद.

20 मार्च से मौसम में बदलाव होने वाला है. बादलों के आने के बाद तेज हवा के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं. मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. वहीं 21 मार्च के लिये ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है. एंटी सर्कुलेशन का भी असर दिखेगा. गर्मी के कारण बादल बनेंगे, गर्जन के साथ बारिश की संभावना है. कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हो सकती है.

34 डिग्री रहा तापमान

बुधवार को आसमान साफ रहा है, खिली धूप से गर्मी का अहसास हुआ. अधिकतम तापमान 34 डिग्री के करीब जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के करीब रहा. रात में हल्की गर्मी का अहसास होता रहा.

24 से साफ होगा मौसम

मौसम विभाग की मानें तो 20 से बदले मौसम का असर 23 मार्च तक रह सकता है. इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार बन रहे हैं. वहीं 24 मार्च से मौसम साफ होना शुरू होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola