खाखूडीह के ग्रामीण अब नहीं करेंगे वोट बहिष्कार
Updated at : 16 May 2024 4:38 PM (IST)
विज्ञापन

टुंडी प्रखंड की बरवाडीह पंचायत के खाखूडीह के ग्रामीणों द्वारा ‘रोड नहीं, तो वोट नहीं’ की घोषणा के बाद गुरुवार को मुखिया प्रतिनिधि श्यामल, सुनील बेसरा ने पहुंच कर ग्रामीणों के साथ बैठक की.
विज्ञापन
आचार संहिता समाप्त होते ही पथ निर्माण के लिए होगा टेंडर
टुंडी.
टुंडी प्रखंड की बरवाडीह पंचायत के खाखूडीह के ग्रामीणों द्वारा ‘रोड नहीं, तो वोट नहीं’ की घोषणा के बाद गुरुवार को मुखिया प्रतिनिधि श्यामल, सुनील बेसरा ने पहुंच कर ग्रामीणों के साथ बैठक की. बैठक में मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि खाखूडीह में पथ निर्माण के लिए टेंडर जल्द होगा. उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता लगने के कारण टेंडर नहीं हो पाया है. आचार संहिता खत्म होते ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. उन्होंने ग्रामीणों को पथ निर्माण को लेकर कागजात भी दिखाया. इसके बाद ग्रामीण संतुष्ट हुए. ग्रामीणों ने कहा कि अब वे लोग मतदान की प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे. वोट बहिष्कार नहीं करेंगे. मौके पर फूलचंद किस्कू, इंदरलाल बास्की, मुखिया बसंत नारायण तिवारी, शहादत अंसारी सहित कई मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




