Dhanbad News : पारिवारिक विवाद में चाचा को चाकू मार कर किया घायल

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News :जियलगोरा 7 नंबर धौड़ा में घटी घटना

विज्ञापन

Dhanbad News : जोड़ापोखर. जियलगोरा 7 नंबर धौड़ा में शुक्रवार की शाम को आफताब अंसारी व शाकिब अंसारी के परिजनों के बीच पारिवारिक विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गयी. इसी दौरान भतीजे सोहेल ने चाचा आफताब अंसारी के पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया. जबकि सोहेल के परिजनों ने आफताब के भाई मो. अफजल का रड से मारकर सिर फोड़ दिया. चाकूबाजी में घायल आफताब को बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया. जबकि अफजल का इलाज स्थानीय नर्सिंग होम में किया जा रहा है. घटना की शिकायत आफताब की पत्नी शबाना खातून ने जोड़ापोखर थाना में की. शबाना ने बताया कि बरारी मध्य विद्यालय में पढ़ाई के दौरान भतीजी आशिया परवीन व सोहेल की बहन खुशी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. सभी परिवार के लोग उसे समझाने के लिए उसके घर गये थे. तभी सोहेल अंसारी, उसके बड़ा भाई शाकिब अंसारी, मां कुलसुम खातून व खुशी ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए चाकू, रड व डंडे से उन लोगों पर हमला कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola