Dhanbad News : 23 सूत्री मांगों को ले यूकोवयू ने की इजे एरिया जीएम से वार्ता

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : 23 सूत्री मांगों को ले यूकोवयू ने की इजे एरिया जीएम से वार्ता

विज्ञापन

Dhanbad News : पूर्वी झरिया क्षेत्रीय कार्यालय सभागार में मंगलवार को यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) व क्षेत्र के महाप्रबंधक जेसी राय के बीच यूनियन की 23 सूत्री मांगों पर वार्ता हुई. इस दौरान यूनियन नेताओं ने प्रबंधन से पीआर से टीआर किये गये कर्मियों का एरियर भुगतान करने, भौंरा अस्पताल में एक्स-रे मशीन को नियमित रूप से उपयोग करने ताकि कर्मियों का पीएमइ सही ढंग से किया जा सके, अस्पताल में दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने, भौंरा व सुदामडीह रिवर साइड मेन कॉलोनी में नियमित स्वच्छ जलापूर्ति की मांग की. इस पर प्रबंधन ने सुदामडीह रिवर साइड में जलापूर्ति के लिए एक सप्ताह की मोहलत ली. जीएम ने एएसपी कोलियरी के पीओ को तत्काल एक पंप उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. वहीं अन्य मांगों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया. वार्ता में प्रबंधन की ओर से जीएम के अलावा एजीएम सुशील कुमार, एपीएम सुधांशु महाजन, मैनेजर लीगल संतोष कुमार, अभिषेक कुमार, बजरंगी कुमार राउत जबकि यूनियन के उदय प्रसाद साहू, संन्यासी नायक, धनंजय कुमार, अख्तर अली, सर्वेश शर्मा, पोखन साव, अनिल महतो, अमरिक भगत, अयूब अंसारी, जवाहर लाल कोयरी, गोराराम मांझी, मिहिर दास, एस नारायण पासवान आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola