शक्ति विहार कॉलोनी में चोरों का आतंक, नकदी-गहने समेत लाखों का सामान चोरी

Updated:
विज्ञापन

यह फोटो एआई से बनाई गई है

धनबाद के सरायढेला स्थित शक्ति विहार कॉलोनी में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। खिड़की की ग्रिल काटकर लाखों के गहने और नकदी पर हाथ साफ किया। पुलिस जांच जारी।

विज्ञापन

धनबाद के सरायढेला थानांतर्गत शक्ति विहार कॉलोनी, कोला कुसुमा रोड में चोरों ने एक ही रात दो घरों को निशाना बनाकर नकदी, आभूषण और अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया. मामले में भुक्तभोगियों की शिकायत पर सरायढेला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

पार्टी से देर रात लौटने पर पता चला वारदात का

शिकायतकर्ता तरुण कांति सरकार (63) ने पुलिस को बताया कि 15 अगस्त की रात करीब 11 बजे वह पार्टी से लौटकर घर पहुंचे. इसी दौरान देखा कि घर के पीछे की खिड़की का ग्रिल काट दिया गया था और कमरे में रखा अलमारी का लॉक टूटा हुआ था. जांच करने पर 15 हजार रु नकद, सोने की पांच चेन, चूड़ी-बाला के छह सेट (12 पीस), कान की बाली के 20 सेट (40 पीस), चार अंगूठियां और चांदी की गणेश जी की मूर्ति गायब मिली.

इसी कॉलोनी के जय प्रकाश कुमार (43), पिता ब्रह्मदेव तांती के घर में भी खिड़की की ग्रिल काटकर चोरी की गयी. अपराधी अलमारी का लॉक तोड़कर जरूरी कागजात और कलाई घड़ी ले गये. पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है.


विज्ञापन
Niraj Ambasta

लेखक के बारे में

By Niraj Ambasta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola