सावन के गीतों पर झूमीं महिलायें, गीत-संगीत पर जमकर थिरकीं
महिलाओं ने मनाया सावनोत्सव
धनबाद के सरायढेला में सखी-सहेली ग्रुप ने सावनोत्सव का आयोजन किया। महिलाओं ने सावन के गीतों पर नृत्य किया और सावन क्वीन प्रतियोगिता का आनंद लिया।
सरायढेला स्थिति एक होटल में सखी-सहेली ग्रुप सुबाला गार्डेन की महिलाओं ने सावनोत्सव मनाया. इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएं दीं. साथ ही, सावन के गीतों पर सभी ने नृत्य किया. ‘सावन ने आज तो मुझको भिंगो दिया... गीत पर महिलाएं खूब थिरकीं. इस दौरान मनोरंजक गेम खेले गये. सावन क्वीन प्रतियोगिता के अलावा रैंप पर कैटवॉक किया गया. सभी ने हाउजी खेल में भाग लिया. संस्था की सखियों ने लजीज व्यंजन का लुत्फ उठाया. मौके पर कंचन बरनवाल, कुसुम, मीतू, कीर्ति, प्रियंका, पिंकी, सुशीला, संगीता, सुचित्रा, पूजा, नमिता, स्मृति, माया, चंद्रकांती, मधु, कंचन, सुभद्रा आदि शामिल थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









