Dhanbad News: प्रीति भोज में दो गुटों में भिड़ंत, छह घायल

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: प्रीति भोज में दो गुटों में भिड़ंत, छह घायल

Dhanbad News: गोशाला ओपी क्षेत्र के मोतीनगर में हुई घटना

विज्ञापन

Dhanbad News: गोशाला ओपी क्षेत्र के मोतीनगर में हुई घटना Dhanbad News: सिंदरी के गोशाला ओपी क्षेत्र के मोतीनगर में सोमवार की रात करीब 11 बजे निखिल हालदार के घर में प्रीति भोजन के दौरान जमीन विवाद को लेकर युवकों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गयी. इस दौरान लाठी-डंडे व तलवार चलाये गये. घटना में छह युवक घायल हो गये. घायलों का इलाज एसएनएमएमसीएच धनबाद में चल रहा है. दो घायलों विनोद कुमार सिंह व लालमोहन सिंह को बेहतर इलाज के लिए बीजीएच रेफर किया गया है. इधर, घायल विनोद कुमार सिंह ने बताया 54 डिसमल जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है. खरीदी गयी उक्त जमीन धीवर परिवार द्वारा दावा किया जा रहा है. सोमवार की रात धीवर परिवार के लोगों ने मारपीट की, जिसमें छह लोग घायल हो गये. वहीं घायल राहुल धीवर और सिद्धार्थ धीवर का इलाज अस्पताल में चल रहा है. गोशाला ओपी प्रभारी पवन उरांव ने बताया कि घायलों को सोमवार की देर रात ओपी में लाया गया. इन्ज्यूरी काट कर सभा को इलाज के लिए धनबाद भेज गया है. लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जायेगी. घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola