Dhanbad News : लोयाबाद से बिजली चुराते दो पकड़ाये, जुर्माना

Dhanbad News : लोयाबाद से बिजली चुराते दो पकड़ाये, जुर्माना
Dhanbad News : झारखंड विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों ने बुधवार को बिजली चोरी की रोकथाम के लिए लोयाबाद क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया. लोयाबाद दुर्गा मंदिर निवासी राजू विश्वकर्मा एवं लोयाबाद मोड़ के सुनील वर्णवाल को बिजली जलाते हुए पकड़ा. कनीय अभियंता जीवन कुमार गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. राजू विश्वकर्मा पर 9709 रुपए तथा सुनील वर्णवाल पर 34952 रुपये की फाइन की गयी. बताया गया कि सुनील वर्णवाल चोरी की बिजली का उपयोग कर व्यवसाय कर रहे थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




