Dhanbad News:मौसम का बदला मिजाज, हुई झमाझम बारिश

Published by :ASHOK KUMAR
Published at :05 May 2026 12:49 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News:मौसम का बदला मिजाज, हुई झमाझम बारिश

मौसम ने सोमवार की रात अचानक से करवट ली है. रात आठ बजे के बाद घने काले बादल छाने लगे. 8.30 बजे से गरज के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गयी.

विज्ञापन

धनबाद. मौसम ने सोमवार की रात अचानक से करवट ली है. सुबह से जहां धूप का असर रहा है. वहीं शाम होने के साथ ही बादलों के आने का दौर शुरू हो गया. रात आठ बजे के बाद घने काले बादल छाने लगे. 8.30 बजे से गरज के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गयी. करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई. जगह-जगह लोग रुककर बारिश थमने का इंतजार करते दिखे. सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी बादलों के आने का दौर जारी रहेगा. गरज के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं.

जलजमाव की समस्या

बारिश थमने के बाद लोगों को जलजमाव की समस्या झेलनी पड़ी. बरमसिया में जहां नाली जाम होने के कारण पानी सड़कों पर बहने लगा. वहीं दूसरी ओर जगह-जगह जलजमाव से लोग परेशान दिखे. शहर के डीआरएम कार्यालय के पास, पुलिस लाइन, एलसी रोड समेत अन्य जगहों पर जलजमाव हो गया.

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola