Dhanbad News: विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पर धनबाद में मना जश्न

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पर धनबाद में मना जश्न

Dhanbad News: कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई, की आतिशबाजी, बोले सांसद :जनादेश ने चुना विकास और मजबूत नेतृत्व.

विज्ञापन

धनबाद, तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत का जश्न सोमवार को धनबाद में जगह-जगह मनाया गया. कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने पटाखे फोड़े तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया. रणधीर वर्मा चौक पर भाजपाइयों ने जीत का जश्न मनाया. जगजीवन नगर स्थित संसदीय कार्यालय में सांसद ढुलू महतो के नेतृत्व में विजय उत्सव मनाया गया. सांसद श्री महतो ने कहा कि जनता ने भय, अराजकता और गुंडाराज को नकारते हुए विकास, सम्मान और सुशासन के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया है. उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, असम में दोबारा मिली सफलता व पुडुचेरी में एनडीए की जीत को जन-विश्वास की ऐतिहासिक जीत बताया. सांसद ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लंबे समय से बने भय और अराजकता के माहौल को जनता ने इस बार पूरी तरह खारिज कर दिया है, जो एक नए युग की शुरुआत का संकेत है. वहीं असम में मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों और पारदर्शी शासन पर जनता ने पुनः भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति कर रहा है, और यही विश्वास अब राज्यों में भी मजबूत हो रहा है. सांसद ने सभी विजयी प्रत्याशियों, पार्टी नेतृत्व और समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी. मौके पर सत्येंद्र कुमार, संजीव अग्रवाल, नितिन भट्ट, मिल्टन पार्थ सारथी, धनेश्वर महतो, संजय झा, बिंदेश्वरी प्रसाद, देवाशीष पाल, बॉबी पांडे, बसंती सिंह, अमरजीत चंद्रवंशी, बंटी बरनवाल, विभा सिंह, सनी रवानी, राजाराम दत्ता, अखिलेश झा, राजकुमार मंडल, राजेश शर्मा, रंजन गुप्ता, गुरमीत सिंह, जितेंद्र प्रसाद, कैलाश गुप्ता, सुरेश दास, रंजीत बिल्लू, विजय शर्मा, जितेंद्र गिरी, संतोष रवानी, तालेश्वर साहू, भोला साव, सरोज शुक्ला, संजय मुखर्जी, अजय तिवारी, आला पाल व रवि सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola