Dhanbad News: सीएसपी संचालक से लूट मामले में दो गिरफ्तार

Updated at : 20 Feb 2025 1:30 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: सीएसपी संचालक से लूट मामले में दो गिरफ्तार

Dhanbad News: एक अपराधी जामताड़ा व दूसरा देवघर का रहने वाला. 24 दिसंबर को हुई थी घटना.

विज्ञापन

Dhanbad News: पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र की मोहलीडीह पंचायत के पियरसोला गांव स्थित सीएसपी केंद्र के संचालक से 24 दिसंबर 2024 को लूटपाट मामले में पुलिस को मंगलवार की रात घटना में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. थानेदार तारीख वसीम ने बताया कि लूटे गये मोबाइल नंबर को ट्रेस कर घटना में शामिल अपराधियों को जामताड़ा व देवघर से गिरफ्तार किया गया. मामले में गिरफ्तार इस्तियाज खान, पिता मंजूर खान थाना खागा जिला देवघर तथा सदरे आलम उर्फ गोल्डन, पिता युनूस अंसारी थाना करमाटांड़, जिला जामताड़ा शामिल है. पूछताछ के बाद पुलिस ने बुधवार को दोनों को धनबाद जेल भेज दिया. घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. ज्ञात हो कि 24 दिसंबर की रात पियरसोला के सीएसपी संचालक बादल कुमार व एक ग्राहक से बाइक सवार तीन अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर 65 हजार रुपये, लैपटॉप व मोबाइल लूट लियाथा.

साइबर ठगी में निरसा के दो युवक गिरफ्तार

निरसा थाना क्षेत्र के पिठाकियारी गांव में बुधवार को हरियाणा के चंडीगढ़ साइबर पुलिस व निरसा पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर लाखों रुपये के साइबर ठगी के आरोप में दो युवक को बुधवार को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में जासदराम दास व सुशांत दास शामिल है. गिरफ़्तारी के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने निरसा थाना में दोनों से पूछताछ के बाद धनबाद न्यायालय में प्रस्तुत किया. फिर दोनों को न्यायालय के आदेश पर चंडीगढ़ ले गयी. जानकारी देते हुए निरसा थाना प्रभारी मंजीत कुमार ने कहा कि चंडीगढ़ में लाखों रुपये की साइबर ठगी के मामले में भुक्तभोगी ने अगस्त 2024 को चंडीगढ़ साइबर थाना के कांड संख्या-90/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज करवायी थी. चंडीगढ़ साइबर पुलिस के जांच में निरसा के पिठाकियारी निवासी जासदराम दास एवं सुशांत दास के यूपीआइ एवं स्कैन के माध्यम से ठगी की राशि उसके बैंक खाता में ली गयी. उसके आधार पर साइबर पुलिस ने पहुंच कर छापेमारी की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola