Dhanbad News: प्री एसआइआर में टुंडी सबसे आगे, धनबाद विस क्षेत्र में सबसे कम मैपिंग

जिले के छह विधानसभा में हैं 21,23,849 मतदाता, अब तक मात्र 58.85 प्रतिशत मैपिंग
धनबाद जिले में चल रहे प्री-एसआइआर सह बीएलओ मैपिंग कार्य की प्रगति अबतक अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच सकी है. जिला निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 की मतदाता सूची में जिले के कुल 21,23,849 मतदाता दर्ज हैं, लेकिन छह विधानसभा क्षेत्रों में अब तक केवल 58.85 प्रतिशत मतदाताओं की ही मैपिंग पूरी हो पायी है. यह प्रक्रिया वर्ष 2003 से 2025 तक की मतदाता सूचियों का आपसी मिलान कर एक शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची तैयार करने के उद्देश्य से की जा रही है. अगले चरण में इसी के आधार पर नामों का सुधार, मिलान और शुद्धिकरण किया जाएगा. इस कार्य में सबसे चिंताजनक स्थिति धनबाद विधानसभा क्षेत्र की है, जहां सर्वाधिक मतदाता होने के बावजूद मैपिंग की रफ्तार काफी धीमी है. जबकि टुंडी विधानसभा क्षेत्र में मैपिंग में जिले में सबसे आगे है.
कहां-कितने प्रतिशत हुई मैपिंग
जिले के छह विधानसभा में टुंडी विस में 3,25,824 कुल मतदाताओं में से 71.07 प्रतिशत की मैपिंग पूरी हुई है. सिंदरी विधानसभा में 3,73,354 मतदाता में से 67.75 प्रतिशत, बाघमारा विस में 3,02,293 मतदाता में से 65.78, निरसा विस के 3,36,820 मतदाता में से 65.78 प्रतिशत व झरिया विस के 3,07,585 मतदाता में से 51.11 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग हुई है. सबसे खराब स्थिति धनबाद विधानसभा की है. यहांसबसे अधिक 4,77,97373 मतदाता हैं. इनमें से मात्र 39.66 प्रतिशत की ही मैपिंग हो पायी है.
जिले में औसतन 58.85% हुई मैपिंग
जिले की औसत मैपिंग अब तक 58.85 प्रतिशत हुई है, जो अगले चरण के लिए अपर्याप्त मानी जा रही है. हालांकि विभाग की ओर से लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है.
इस माह रांची में चुनाव आयोग की टीम करेगी समीक्षा
इस माह संभवतः आठ जनवरी को रांची में दिल्ली से चुनाव आयोग की टीम आयेगी. टीम सभी जिलों में एसआइआर की तैयारी की समीक्षा करेगी. इसे लेकर जिले में भी तैयारी जोरों पर है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




