24 जून को टुंडी ब्लॉक कार्यालय का होगा घेराव : विदेश दां

आंदोलन की दी चेतावनी
टुंडी. झामुमो के पूर्व राज्यसभा सदस्य का भतीजा व धनबाद बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव विदेश कुमार दां ने टुंडी प्रखंड के कदैंया मैदान में प्रमुख ग्रामीणों के साथ एक बैठक की. सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आगामी 24 तारीख को विभिन्न समस्याओं को लेकर टुंडी प्रखंड का घेराव किया जायेगा. थाना, प्रखंड एवं अंचल में व्याप्त भ्रष्टाचार का पुरजोर विरोध होगा. श्री दां ने कहा कि जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, जमीन का म्यूटेशन, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास पर अनियमितता बरती जा रही है. वृद्धा पेंशन एवं विधवा पेंशन पर विलंब होने के कारण लाभुक परेशान हैं. भ्रष्टाचार सिर चढ़ कर बोल रहा है. कहीं कोई विकास का काम नहीं दिख रहा है. इन मुद्दों को लेकर आंदोलन की जरूरत है. बैठक में ताजुद्दीन अंसारी, मोफीज अंसारी, ग्यास अंसारी, अमरनाथ सेन, यादव सेन समेत कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




