Dhanbad News: महिला की जानकारी के बिना खुला खाता, एक करोड़ से ज्यादा का ट्रांजेक्शन

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: महिला की जानकारी के बिना खुला खाता, एक करोड़ से ज्यादा का ट्रांजेक्शन

हीरापुर चीरागोड़ा निवासी एक महिला की जानकारी के बिना का खाता खोलकर दो माह में सवा करोड़ से ज्यादा का ट्रांजेक्शन किया गया. जानकारी मिलने पर खाता फ्रिज कराया गया.

विज्ञापन

धनबाद.

हीरापुर चीरागोड़ा शमशान रोड निवासी एक महिला की जानकारी के बिना उसके नाम पर बैंक खाता खोलकर एक करोड़ से ज्यादा के ट्रांजेक्शन का मामला प्रकाश में आया है. जब महिला को इसकी जानकारी मिली तो वह तुरंत बैंक पहुंची और खाता फ्रिज करा दिया. गुरुवार को धनबाद साइबर थाना में महिला ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. महिला का पति गार्ड की नौकरी करता है. उसकी दो बेटियां प्राइवेट जाॅब करती हैं.

क्या है मामला

हीरापुर चीरागोड़ा शमशान रोड निवासी कृष्णा कुमार गुप्ता की पत्नी सुमिता देवी ने बताया कि 29 अप्रैल को उनके घर में दो बैंक कर्मी आये थे. कहा कि एक खाता खुलवा लिजिये. इसपर उसने अपना आधार व पैन कार्ड उन्हें दिया. जब दोनों ने देखा तो पता चला कि पहले से उनका खाता खुला हुआ है. इसकी जानकारी मिलने पर महिला उनके बताये प्राइवेट बैंक में गयी. पता लगाया तो उन्हें बताया गया कि उसके खाता से लगभग सवा करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन हो चुका है और अभी भी खाते में 12 लाख रुपये से ज्यादा की राशि है. इस पर महिला ने तुरंत खाते को फ्रिज करा दिया. गुरुवार को सरायढेला साइबर थाना में लिखित शिकायत की.

खाता अनफ्रिज कराने का बना रहे दबाव

महिला ने बताया कि खाता फ्रिज होने के बाद प्राइवेट बैंक के दो कर्मी अतुल और नीरज पहुंचे और उनकी बेटी पर खाता अनफ्रिज कराने का दबाव बनाने लगे. कहा कि यह खाता सेल्स प्रमोशन के तहत खोला गया है. वहीं कुछ और लोग भी दबाव बना रहे हैं.

ढाई करोड़ का खुलासा हुआ नहीं और सवा करोड़ का मामला गरमाया

तीन दिन पहले ही पुलिस लाइन बाउरी पाड़ा निवासी अरुणा देवी के खाते से ढाई करोड़ के ट्रांजेक्शन का मामला सामने आयो है. इसे साइबर थाना पुलिस नहीं सुलझा पायी और अब सवा करोड़ का नया मामला सामने आ गया. दोनों मामले की जांच के बाद ही खुलासा हो पायेगा कि इसके पीछे कौन लोग हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola