टोटो ने बाइक को मारी टक्कर, जमीन कारोबारी की मौत

Updated at : 13 Jul 2024 11:37 PM (IST)
विज्ञापन
टोटो ने बाइक को मारी टक्कर, जमीन कारोबारी की मौत

टोटो के धक्के से बाइक सवार जमीन कारोबारी की मौत

विज्ञापन

झरिया थाना क्षेत्र के फलमंडी निवासी जमीन कारोबारी मुकेश कुमार (42) की मौत शनिवार को कोलकाता के एक अस्पताल में हो गयी. शुक्रवार को कतरास मोड़ के समीप मुकेश कुमार की बाइक संख्या जेएच10सीडब्ल्यू-5905 को टोटो संख्या-जेएच10सीएस-8698 ने जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. चालक टोटो लेकर फरार हो गया. उनके सिर पर गंभीर चोट आयी थी. सिर से खून बहने लगा था. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए तुरंत जोड़ाफाटक स्थित पाटलिपुत्र अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें कोलकाता के एमरी अस्पताल रेफर कर दिया. वहां अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार की सुबह 11 बजे मुकेश की मौत हो गयी. कोलकाता से पोस्टमार्टम के बाद शव आने पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. मामले को लेकर मृतक की बेटी निकिता कुमारी भारती ने शनिवार को झरिया थाना में शिकायत देकर टोटो चालक पर कार्रवाई की मांग की है.

सीसीटीवी फुटेज की जांच कर टोटो का लगाया जायेगा पता : पुलिस

झरिया थानेदार सह इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार ने कहा कि घटना की शिकायत मिली है. घटनास्थल की दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद ही टोटो चालक की पहचान की जायेगी. उसके बाद उस पर कार्रवाई की जायेगी. घटना दुखद है. पुलिस पीड़ित परिवार को सहयोग करेगी.

मालवाहक की चपेट में आ बाइक सवार जख्मी, गंभीर

झरिया थाना अंतर्गत झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर बनियाहिर दुर्गा मंदिर के समीप शनिवार को तेज रफ्तार मालवाहक टेंपो की चपेट में आने से बाइक सवार जामाडोबा निवासी ऋषि कुमार (26) गंभीर रूप से घायल हो गया. टेंपो चालक वाहन लेकर फरार हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल ऋषि कुमार को स्थानीय एक नर्सिंग होम ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद रेफर कर दिया. बताया जाता है कि ऋषि कुमार अपनी बाइक संख्या जेएच 10 एवाइ 3479 से झरिया से खरीदारी कर जामाडोबा लौट रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रहे मालवाहक की चपेट में आ गया.

गोमो : पैदल स्कूल जा रहीं दो छात्राएं टेंपो पलटने से घायल

हरिहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आजाद नगर पंप के निकट शनिवार की सुबह सड़क दुर्घटना में दो छात्राएं घायल हो गयीं. दोनों को इलाज के लिए कतरास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. आजाद नगर के तफाजुल आज़ाद की बेटी रेहाना परवीन तथा मो गुलजार की बेटी सानिया परवीन शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे पैदल बालिका उच्च विद्यालय जा रही थी. दोनों दशम बी सेक्शन की छात्रा है. आजाद नगर पंप के पास स्कॉर्पियो और टेंपो में टक्कर हो गयी. टेंपो पलटने से रेहाना व सानिया घायल हो गयीं. दोनों चचेरी बतायी जाती हैं. सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए कतरास ले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola