ePaper

क्रिकेट टूर्नामेंट में एसएसवाइ क्लब की खिताबी जीत

Updated at : 01 Jun 2024 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
क्रिकेट टूर्नामेंट में एसएसवाइ क्लब की खिताबी जीत

फाइनल मुकाबले में एसएसवाइ क्लब ने विकास स्पोर्टिंग क्लब को 21 रन से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया.

विज्ञापन

बलियापुर.

जेएमके क्लब बाघजोबड़ा की ओर से आयोजित दिवा-रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच शुक्रवार को एसएसवाइ क्लब बलियापुर और विकास स्पोर्टिंग क्लब महुबनी के बीच खेला गया. फाइनल मुकाबले में एसएसवाइ क्लब ने विकास स्पोर्टिंग क्लब को 21 रन से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. प्रतियोगिता में एक दर्जन अधिक टीमों ने हिस्सा लिया. मुख्य अतिथि प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी व शिक्षक स्वप्न कुमार महतो ने विजेता व उपविजेता टीम व खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण किया. आयोजन में समिति के प्रदीप कुमार महतो, सुजीत कुमार महतो, राज किशोर, कमलेश, रमेश, अनिल, गौतम, पीयूष का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola