Dhanbad News: फर्जी पुलिस बन तीन युवकों ने बुजुर्ग महिला से ठगे जेवरात, केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: फर्जी पुलिस बन तीन युवकों ने बुजुर्ग महिला से ठगे जेवरात, केस दर्ज

Dhanbad News: जिला परिषद कार्यालय के बाहर सड़क पर हुई घटना, पति के सात फल खरीद रही थी महिला

विज्ञापन

Dhanbad News: जिला परिषद कार्यालय के बाहर सड़क पर हुई घटना, पति के सात फल खरीद रही थी महिला Dhanbad News: धनबाद में फर्जी पुलिस बन कर बुजुर्ग महिला से जेवरात की ठगी का मामला सामने आया है. गोविंदपुर थाना क्षेत्र के सुखी निवास में रहने वाले विष्णु चौधरी की पत्नी आशा चौधरी (76) के साथ यह घटना शुक्रवार को जिला परिषद मैदान के समीप हुई. इस संबंध में पीड़िता ने धनबाद थाना में केस दर्ज कराया है. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. आशा चौधरी ने पुलिस को बताया कि घटना में तीन युवक शामिल थे.

कैसे हुई घटना

आशा चौधरी अपने पति के साथ कार से धनबाद थाना क्षेत्र के जिला परिषद के पास फल खरीदने आयी थी. इस दौरान स्वयं को पुलिस पदाधिकारी बताने वाले तीन अज्ञात व्यक्ति उसके पास पहुंचे. एक व्यक्ति ने महिला के पति को अपनी बातों से उलझाये रखा. उनसे पूछताछ करते हुए आधार कार्ड चेक करने लगा. वहीं दूसरे व्यक्ति ने आशा चौधरी को यह कह कर डराया कि इस इलाके में आए दिन लूट और छिनतई की घटनाएं हो रही हैं, इसके बावजूद वह सोने-हीरे के जेवर पहनकर घूम रही हैं. इसके बाद आरोपियों ने महिला से उसके सभी जेवर उतरवाकर एक झोले में रखने को कहा और सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए झोला उन्हें सौंपकर वहां से तीन युवक चले गये. कुछ देर बाद महिला ने झोला खोलकर देखा, तो जेवर गायब थे. तीनों ठग महिला से सोने की चार पीस चूड़ी, एक चेन, दो सोने-हीरे की अंगुठी ले भागे. इसके बाद दंपती ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही धनबाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति पर भरोसा नहीं करें. ऐसे मामलों की तुरंत पुलिस को सूचना दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola