चोरों ने बड़मुड़ी ओसीपी से 150 फीट केबल काटा, पानी निकासी बंद
Updated at : 09 May 2024 1:14 AM (IST)
विज्ञापन

केबल काटे जाने से आम लोगों को परेशानी
विज्ञापन
मैथन/चिरकुंडा.
इसीएल मुगमा क्षेत्र के बरमुड़ी ओसीपी में घुस कर चोरों ने मंगलवार की देर रात करीब डेढ़ सौ फीट केबल काट लिया. इससे खदान से पानी निकासी का काम बंद हो गया है. इस संबंध में प्रबंधन ने मैथन ओपी में शिकायत की है. घटना के संबंध में कर्मियों ने बताया कि नाइट शिफ्ट में खदान से पानी निकासी के लिए लगाये गये पंप का डेढ़ सौ फीट केबल काट लिया. अभिकर्ता दिलीप राय ने बताया कि घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दे दी गयी है. प्रबंधन द्वारा नया केबल लगाने की प्रक्रिया की जा रही है. काटे गये केबल की कीमत तकनीकी अधिकारी ही बता सकते हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




