ePaper

Dhanbad News: पत्नी व बच्चों को मारपीट कर घर से निकाला, फिर फांसी लगा दे दी जान

Updated at : 30 Nov 2025 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: पत्नी व बच्चों को मारपीट कर घर से निकाला, फिर फांसी लगा दे दी जान

Dhanbad News: कतरास के भंडारीडीह की घटना

विज्ञापन

Dhanbad News: कतरास के भंडारीडीह की घटना Dhanbad News: पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट कर घर से बाहर निकालने के बाद कतरास के भंडारडीह निवासी अनिल रविदास ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली. शनिवार को एसएनएमएमसीएच में उसकी पत्नी सुमित्रा देवी के फर्दबयान के बाद उसके पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया. सुमित्रा ने बताया कि शुक्रवार को उसका पति अनिल रविदास नशे की हालत में घर पहुंचा. पहले से उसे नशे की लत थी. घर पहुंचते ही पति ने उसके और बच्चों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. बाद में पत्नी और बच्चों को घर से बाहर निकाल दरवाजा बंद कर दिया. सुबह तक सुमित्रा बच्चों के साथ दरवाजे के पास बैठी रही. सुबह स्थानीय लोग पहुंचे. इसके बाद कुछ लोगों ने दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया. देखा कि पति अनिल रविदास फंदे से झूल रहा था. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola