Dhanbad News: चोरी का उद्भेदन, तीन युवक भेजे गये जेल

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: चोरी का उद्भेदन, तीन युवक भेजे गये जेल

Dhanbad News: तीन माह पहले श्रीनगर कॉलोनी के घर में हुई थी चोरी

विज्ञापन

Dhanbad News: तीन माह पहले श्रीनगर कॉलोनी के घर में हुई थी चोरी Dhanbad News: पुटकी थाना क्षेत्र की श्रीनगर कॉलोनी में महबूब आलम के बंद आवास में तीन माह पहले हुए चोरी का पुटकी पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया. गिरफ्तार अपराधियों में अमानत अंसारी, शब्बीर उर्फ प्रिंस व साहिल उर्फ मांडा केंदुआ चार नंबर के रहने वाले हैं. इनके पास से पुलिस ने 28 सौ रुपये नकद, दो जोड़ी पायल बरामद किया है. पुटकी थाना के अनि रवि रंजन पांडे ने अपराधियों को केंदुआ से पकड़ा. गृहस्वामी की पत्नी शाहना खातून ने इस संबंध में कांड संख्या 83/2025 के तहत मामला दर्ज कराया था. पुटकी थानेदार सह इंस्पेक्टर वकार हुसैन ने बताया कि कांड के मास्टर माइंड शब्बीर ऊर्फ प्रिंस फेरी करता था. घटना के दिन भुक्तभोगी परिवार को घर में ताला बंद कर बाहर जाते देखा था. इसके बाद प्रिंस ने अपने साथियों की मदद से रात में घटना को अंजाम दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola