ePaper

Dhanbad News : महुदा क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी, दो घरों से डेढ़ लाख की चोरी

Updated at : 21 May 2025 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : महुदा क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी, दो घरों से डेढ़ लाख की चोरी

Dhanbad News : महुदा क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी, दो घरों से डेढ़ लाख की चोरी

विज्ञापन

Dhanbad News : महुदा क्षेत्र में इन दिनों अपराधियों के पौ बारह हैं. सोमवार की रात महुदा थाना क्षेत्र की तारगा बस्ती में एक साथ तीन घरों के पांच कमरों का ताला तोड़कर हुई चोरी के मामले में अभी पुलिस जांच-पड़ताल कर ही रही थी कि मंगलवार की रात अपराधियों के दल ने सिंगड़ा बस्ती के दो घरों को निशाना बनाया. कुणाल कुमार साहू एवं सुकर महतो के घर से अलमारी व बक्सा तोड़कर नगदी 65 हजार व जेवरात सहित लगभग डेढ़ लाख की संपत्ति ले भागे. चोरों ने कमरों को बाहर से बंद कर दिया था. कुणाल के घर से नगदी 50 हजार रुपये व 60 हजार के सोने-चांदी के गहने ले भागे. चोरी गये गहनों में सोने का झुमका, मांगटीका पदक व चांदी की मठिया शामिल है. वहीं सुकर महतो के घर से नगदी 15 सौ रुपये व लगभग 18-20 हजार के गहने शामिल हैं.

अपराधी होंगे गिरफ्तार : पुलिस

कुणाल व सुकर ने बताया कि वे रात का रवाना खाने के बाद सामान वाले कमरों में ताला लगाकर दूसरे कमरे में सो गये. सुबह चार बजे जब दरवाजा खोलना चाहा, तो दरवाजा बाहर से बंद था. दोनों ने महुदा थाना में शिकायत की है. थाना प्रभारी देवानंद प्रसाद ने बताया कि घटनाओं की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola