ePaper

चुनाव को लेकर कांड्रा ग्रिड की क्षमता बढ़ाने का काम टला, अब जून में होगा

Updated at : 15 May 2024 1:47 AM (IST)
विज्ञापन
चुनाव को लेकर कांड्रा ग्रिड की क्षमता बढ़ाने का काम टला, अब जून में होगा

क्षमता बढ़ाने के कार्य के दौरान की जायेगी बिजली कटौती

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, धनबाद.

गोविंदपुर स्थित कांड्रा ग्रिड की क्षमता बढ़ाने की योजना से संबंधित काम लोकसभा चुनाव को देखते हुए फिलहाल टाल दिया गया है. अब जून में ग्रिड की क्षमता बढ़ाने की योजना पर काम शुरू होगा. झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड (जेयूएसएनएल) के अधीक्षण अभियंता आरएल पासवान ने बताया कि 25 मई को धनबाद में लोकसभा चुनाव है. ग्रिड के पावर ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाने को लेकर बिजली कटौती की जायेगी. इसका असर धनबाद शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण इलाकों पर भी पड़ेगा. इसे देखते हुए उक्त काम स्थगित कर दिया गया है. ज्ञात हो कि ग्रिड में पावर ट्रांसफॉर्मर लगाने के दौरान धनबाद शहरी क्षेत्र को मिलने वाली 40 मेगावाट बिजली नहीं मिलेगी. ऐसे में लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा.

100 से बढ़ाकर 160 मेगावाट करनी है ग्रिड की क्षमता:

ग्रिड की क्षमता 60 एमवीए बढ़ाने की तैयारी है. वर्तमान में इसकी क्षमता 100 एमवीए है. इसमें 50-50 एमवीए के दो पावर ट्रांसफॉर्मर लगे हैं. राज्य सरकार के निर्देश पर इस ग्रिड की क्षमता बढ़ाकर 160 एमवीए करने की तैयारी है. 80-80 एमवीए क्षमता वाले दो पावर ट्रांसफॉर्मर धनबाद पहुंच चुके हैं. ग्रिड से नियमित विद्युत आपूर्ति हो सके, इसके लिए बारी-बारी से पावर ट्रांसफॉर्मरों को बदला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola