Dhanbad News: करकेंद खटाल मारपीट मामले में पीड़िता ने दर्ज करायी प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: करकेंद खटाल मारपीट मामले में पीड़िता ने दर्ज करायी प्राथमिकी

घर पर बमबाजी करने, मारपीट, छेड़खानी करने व हत्या की धमकी देने का लगाया आरोप.

विज्ञापन

पुटकी.

करकेंद खटाल में गुरुवार की शाम हुई मारपीट व हिंसक झड़प मामले में पीड़िता नीतू देवी (पति जितेंद्र यादव) ने पुटकी थाना में मामला दर्ज कराया हैं. पीड़िता के अनुसार गत एक जनवरी की शाम वह अपने खटाल में पशुओं को चारा दे रही थी. तभी दुर्गा मंदिर मेन रोड व पासी धौड़ा की ओर से कुछ लोग एकजुट होकर पहुंचे और उनके घर व खटाल पर बमबारी शुरू कर दी. बम विस्फोट से उनके घर की छत व अन्य हिस्सों को भारी नुकसान पहुंचा है.

कई लोगों पर लगाये आरोप

उन्होंने संजय पासी, टिल्लू पासी, रवि पासी, राज कुमार भारती, गणेश पासी, राहुल चौहान, राजा बाबू पासी, हेमंत चौहान, साहिल पासी, पप्पू पासी उर्फ डीलर, दिनेश मल्लाह, राहुल पासी एवं संतोष पासवान समेत इनके दो–तीन व अन्य लोगों ने हमला करने का आरोप लगाया है. बताया कि बमबारी के बाद सभी आरोपी हथियारों व लाठी-डंडे से लैस होकर घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों पर हमला किया. इस दौरान घर में मौजूद महिलाओं के साथ छेड़खानी, गाली-गलौज व मारपीट की गयी. जाते-जाते आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी. इस मामले में पुटकी थाना पुलिस ने कांड संख्या – 03/2026 दर्ज कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola